EVENTS

Events | श्री श्री 1008 पंचदशनाम जूना त्रिजटा अघोरी अखाड़ा

Events

महा शिवरात्रि, नवरात्रि और भंडारा सेवा जैसे पावन आयोजनों की जानकारी

Latest Information

Important Updates

शिबिर, साधना एवं आगामी आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएँ।

🔱 शिबिर महत्वपूर्ण सूचना

शिबिर में सम्मिलित होने वाले सभी साधकों एवं श्रद्धालुओं को अपने रहने, खाने एवं आने-जाने का सम्पूर्ण खर्च स्वयं वहन करना होगा।

अखाड़ा द्वारा आध्यात्मिक मार्गदर्शन, साधना वातावरण एवं शिबिर कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा। कृपया शिबिर में सम्मिलित होने से पूर्व अपनी यात्रा एवं आवास व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

⚠️ कृपया पंजीकरण करने से पूर्व इस सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Shivir Important Update
पावन आयोजन

अखाड़ा के प्रमुख कार्यक्रम

अखाड़ा साधना, सेवा और सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विभिन्न आध्यात्मिक और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

Maha Shivratri

महा शिवरात्रि

भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक, जप, ध्यान और रात्रि साधना का विशेष आयोजन।

विवरण देखें
Navratri

नवरात्रि महोत्सव

माँ शक्ति की उपासना, महाकाली साधना, हवन, पाठ और भक्ति आयोजन।

विवरण देखें
Bhandara Seva

भंडारा सेवा

अन्न सेवा, प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों के लिए निःस्वार्थ सेवा कार्यक्रम।

विवरण देखें
Maha Shivratri

महा शिवरात्रि

महा शिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का अत्यंत पावन पर्व है। इस अवसर पर अखाड़ा में रुद्राभिषेक, शिव पूजन, मंत्र जप, ध्यान और रात्रि साधना का आयोजन किया जाता है।

यह पर्व साधकों को शिव तत्व से जुड़ने, आत्म-जागरण और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति का अवसर प्रदान करता है।

🔱 रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन
🕉️ मंत्र जप और ध्यान साधना
🔥 हवन एवं विशेष अनुष्ठान
🌙 रात्रि जागरण और भक्ति कार्यक्रम
Bhandara Seva

भंडारा सेवा

भंडारा सेवा अखाड़ा की प्रमुख सेवा गतिविधियों में से एक है। इसमें श्रद्धालुओं, साधकों और जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद प्रदान किया जाता है।

अन्नदान को सनातन धर्म में महान पुण्य माना गया है। अखाड़ा सेवा को साधना का ही स्वरूप मानता है।

🍲 अन्नदान एवं प्रसाद वितरण
🤝 जरूरतमंदों की सेवा
🛕 धार्मिक आयोजनों में भोजन सेवा
🌿 सेवा, करुणा और समर्पण का भाव
🔱 आगामी भव्य आयोजन • 6 मार्च 2027 🔱

महाशिवरात्रि महाउत्सव 2027

श्री श्री १००८ पंचदशनाम जूना त्रिजटा अघोरी अखाड़ा एवं सिद्धाश्रम ज्ञानगंज कालमुख संप्रदाय ट्रस्ट द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि (6 मार्च 2027) के पावन महादीक्षा एवं विशेष कार्यक्रम

महाशिवरात्रि 6 मार्च 2027 - अघोरतत्व महादीक्षा एवं ११ नरमुंड दीक्षा
📅 6 मार्च 2027 • महाशिवरात्रि

अघोरतत्व महादीक्षा एवं ११ नरमुंड दीक्षा

गुरुदेव अघोराचार्य श्री श्री १००८ परमहंस शिव त्रिजटा अघोरी जी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. अभिषेक शिव त्रिजटा अघोरी जी महाराज के तत्वाधान में (सहित माला प्रदान)।

🔱 रजिस्ट्रेशन करें (WhatsApp)
महाशिवरात्रि 6 मार्च 2027 - विशेष आकर्षण संगीतमय संध्या, भव्य आरती एवं शिवतांडव
📅 ६ मार्च २०२७ • विशेष आकर्षण

संगीतमय संध्या, भव्य आरती एवं शिवतांडव

🎤 सिंगर ओंकार पलंगे एंड ग्रुप द्वारा भक्तिरस संगीतमय संध्या • 🪔 वाराणसी के विद्वानों द्वारा भव्य आरती • 🔱 दिल्ली के कलाकारों द्वारा शिवतांडव।

🔱 कार्यक्रम से जुड़ें (WhatsApp)
महाशिवरात्रि 6 मार्च 2027 - अघोर भैरवी निर्माण महा दीक्षा
📅 6 मार्च 2027 • महाशिवरात्रि

अघोर भैरवी निर्माण महा दीक्षा

अघोसरकार परमहंस शिव त्रिजटा अघोरी जी महाराज एवं अघोरेश्वरसरकार महंत ओंकार शिव त्रिजटा अघोरी जी महाराज द्वारा पावन महादीक्षा।

🔱 रजिस्ट्रेशन करें (WhatsApp)
महाशिवरात्रि ६ मार्च २०२७ मुख्य बैनर - मरीमाता मंदिर टुनकी
📍 स्थान: बजरंग बली मंदिर बाजू, मरीमाता मंदिर टुनकी

महाशिवरात्रि महाउत्सव (६ मार्च २०२७) — मुख्य बैनर

महामंडलेश्वर शेंडी महाराज जी एवं महामंडलेश्वर अर्जुन महाराज जी • श्री श्री १००८ पंचदशनाम जूना त्रिजटा अघोरी अखाड़ा व सिद्धाश्रम ज्ञानगंज कालमुख संप्रदाय ट्रस्ट।

🔍 पूरा HD बैनर देखें
महाशिवरात्रि ६ मार्च २०२७ आयोजन स्थल बैनर झलक
🔱 आयोजन स्थल तैयारी • ६ मार्च २०२७

आयोजन स्थल बैनर एवं सेवा मंडल झलक

मरीमाता मंदिर टुनकी परिसर में महाशिवरात्रि महाउत्सव (६ मार्च २०२७) की पावन तैयारियाँ एवं अखाड़ा सेवा सदस्य।

🔍 पूरी फ़ोटो देखें

अधिक जानकारी एवं दीक्षा रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें:

शारदीय नवरात्र महाउत्सव 2026

SHARDIYA NAVRATRI MAHOTSAV

PRAN PRATISTHA SAMAROH

Patta Abhishekh

Event of Guru Purnima

Scroll to Top